युवाओं और आम जनता से कांग्रेस‌कर रही सीधा संवाद, द्वाराहाट में बोले कांग्रेस नेता

द्वाराहाट (अल्मोड़ा), कांग्रेस पार्टी को नये बदलावों के साथ पुराने जज्बे में लाने को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है।इसी क्रम में आज राजस्थान…

Screenshot 2025 0903 213047


द्वाराहाट (अल्मोड़ा), कांग्रेस पार्टी को नये बदलावों के साथ पुराने जज्बे में लाने को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है।
इसी क्रम में आज राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एंव वरिष्ठ महिला नेत्री रेहाना रियाज चिस्ती, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने द्वाराहाट में पत्रकारों सें वार्ता की। जिसमें बताया गया कि मौजूदा समय के अनुरुप पार्टी को आम जन मानस व युवाओं छात्र छात्राओं से सीधे संवाद कर पुनर्जीवित करने पर जोर दिया जा रहा है।
इसी उद्देश्य को लेकर संगठन बनाने के लिए देशभर में अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पार्टी को सशक्त बनाने के लिए पदयात्राओं से अभियान चला रहे हैं।
नेताओ ने भाजपा पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि वह नई पीढ़ी को गलत इतिहास की जानकारी दे रही है। पार्टी उनके झूठ का पर्दाफाश कर आम जन के सम्मुख सही इतिहास पेश करेगी। इसके साथ ही भाजपा पर दुष्प्रचार आदि कई आरोप लगाए। बैठक में सभी उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने व पार्टी की नीतियों को जनजन पहुंचाने की अपील की गई।
बैठक में पीसीसी सदस्य डा, केदार पडलिया, पीताम्बर पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख डाँ. आरती किरौला, नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या, पूर्व प्रमुख दीपक किरौला, काग्रेंस ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी, पूर्व प्रमुख राजेन्द्र किरौला, जगत सिह, नन्द राम, विनोद जोशी, बी आर आगरी, उमेद सिंह ऐरडा, प्रकाश चन्द्र तिवारी, प्रताप सिंह रावत, धन सिंह, तारा सिंह अधिकारी, नारायण रावत, हेम मठपाल, नवीन मैनाली, प्रमोद कुमार, मनोज मठपाल, आदि मौजूद थे।