सितंबर की शुरुआत हो चुकी है और पूरे भारत में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली एनसीआर, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद में लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।
यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है और राजधानी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं जम्मू कश्मीर पंजाब हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर और पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति रहेगी। बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय होने की वजह से बारिश और होगी। 3 और 4 सितंबर को पूर्वोत्तर राज्य, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड और बिहार में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।
5 और 6 सितंबर को गुजरात के कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, और तटीय कर्नाटक में भी तेज बारिश हो सकती है। 7 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और केरल सहित राज्यों में तेज बारिश होती रहेगी।
भारी बारिश से प्रभावित राज्यें
दिल्ली-NCR: यहां सुबह से रात तक भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जल भराव हो गया है और लंबा ट्रैफिक जाम भी लगा हुआ है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। मयूर विहार फेज-1 में राहत शिविर बनाए गए हैं।
पंजाब: हिमाचल से पानी आने के कारण राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ग्रस्त हो गए हैं। कई गांव डूब चुके हैं और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। भाखड़ा बांध का जलस्तर भी बढ़ गया है।
राजस्थान: जयपुर, कोटा, दौसा, सीकर और बांदीकुई में बारिश और जलभराव से जनजीवन प्रभावित है। कोटा के पास लैंडस्लाइड के कारण ट्रेनों की आवाजाही रुकी।
जम्मू-कश्मीर: जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश के कारण चुनाव और झेलम नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जिससे कई लाखों में घरों के अंदर पानी घुस गया है।
हिमाचल प्रदेश: सुंदरनगर के जंगमबाग में पहाड़ गिरने से दो घर मलबे में दब गए, इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई।
उत्तराखंड: देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर, चमोली, पिथौड़ागढ़ और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश हो रही है। प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
बिहार: राजधानी पटना और राज्य के कई शहरों में बादल छाए रहेंगे। दिन में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और शाम तक हल्की राहत मिलने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में भी बारिश के बुरे हाल हैं बरेली में तीन दिनों से लगातार स्कूल बंद है। वही अलीगढ़, मथुरा, आगरा, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, इटावा में भी भारी बारिश हो रही है। बुंदेलखंड और आगरा मंडल के 10 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
हरियाणा: अंबाला में भी घरों में पानी घुस गया है और करनाल में अभी भी झमाझम बारिश हो रही है।
