उत्तराखंड में अवैध रूप से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था मदरसा, प्रशासन की टीम ने लिया कड़ा एक्शन

बंदरजूड गांव में अवैध रुप से चल रहे मदरसे को प्रशासन की टीम ने सील कर दिया। यह मदरसा बिना रजिस्ट्रेशन के 2 साल से…

बंदरजूड गांव में अवैध रुप से चल रहे मदरसे को प्रशासन की टीम ने सील कर दिया। यह मदरसा बिना रजिस्ट्रेशन के 2 साल से अधिक समय से चल रहा था। प्रशासन की टीम अब तक भगवानपुर क्षेत्र के कई मद्रास को सील कर चुकी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सरकार ने यह भी आदेश दिया है कि प्रशासन की तरफ से बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से चल रहे मद्रास का सत्यापन किया जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई का अभियान भी चलाया जाए।


भगवानपुर क्षेत्र में प्रशासन की टीम अब तक कई अवैध रुप से संचालित मदरसों को सील कर चुकी है। प्रशासन को सूचना मिल रही थी कि भगवानपुर तहसील क्षेत्र के बंदरजूड गांव के पास एक मदरसा अवैध रूप से संचालित हो रहा है।


इस सूचना के बाद भगवानपुर तहसीलदार दयाराम प्रशासन की टीम के साथ बंदरजूड गांव में पहुंचे। गांव के पास ही कादरी उरउलूम मदरसा संचालित होते मिला।


प्रशासन की टीम में मदरसे में मौजूद व्यक्ति से मदरसे के पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं थे जिस पर प्रशासन की टीम में अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसे को सील कर दिया। प्रशासन के कार्रवाई से बवाल मच गया और कानूनगो लेखराज गुप्ता भी मौजूद रहे।


बंदरजूड गांव से कार्रवाई के बाद लौट रही प्रशासनिक टीम ने एक नदी से अवैध खनन करके आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। प्रशासन की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सील कर दिया। ट्रॉली को थाने लाकर खड़ा किया है।