UKPSC Lower PCS की मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड, इस दिन होगा एग्जाम

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 (UKPSC Lower PCS Mains Exam 2024) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है जो…

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 (UKPSC Lower PCS Mains Exam 2024) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।


UKPSC Lower PCS Mains Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Lower PCS Mains Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन के लिए ईमेल आईडी/मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


महत्वपूर्ण जानकारी
परीक्षा तिथि: 13 और 14 सितंबर 2025
परीक्षा केंद्र: हरिद्वार और हल्द्वानी
उम्मीदवारों की संख्या: 1,771 चयनित उम्मीदवार
कुल पदों की संख्या: 113
एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बताया है कि लोअर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 के तहत 15 कैंडिडेट के लिए दूसरा प्रश्न पत्र जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट 10 सितंबर 2025 को पिथौरागढ़ जिले के परीक्षा केदो पर आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:00 तक चलेगी।

बताया जा रहा है कि इसके लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो गए हैं। कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे। इसलिए वेबसाइट पर जाकर ही डाउनलोड करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट UKPSC की आधिकारिक साइट पर विजिट कर सकते हैं।