नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने थाने में दर्ज कराया बयान, महिला उत्पीड़न का आरोप

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने थाने पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के…

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने थाने पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई जो सीधे तौर पर महिला उत्पीड़न का मामला है।

पुष्पा नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारों से महिलाओं के सम्मान की बात करती है लेकिन चुनावी मैदान में उनके साथ अभद्रता और हिंसा कराई जा रही है।

पुष्पा नेगी ने पुलिस को कई वीडियो साक्ष्य भी सौंपे। उन्होंने बताया कि चुनाव स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कई संदिग्ध लोगों की गतिविधियां पहले से ही कैद हो चुकी हैं।

इसके अलावा उन्होंने अपने पास मौजूद अन्य वीडियो भी पुलिस को दिए और मांग की कि इन सभी की गहन जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की शह पर चुनाव के दौरान उनके साथ जबरन धक्का-मुक्की कर उन्हें डराने और अपमानित करने का प्रयास किया गया। पुष्पा नेगी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव होता है लेकिन यहां महिलाओं को खुलेआम अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने इस घटना को न केवल अपने व्यक्तिगत सम्मान पर हमला बताया बल्कि लोकतंत्र पर भी चोट करार दिया।