दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में एक बार फिर से हुआ हंगामा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में एक बार फिर से हंगामा की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक…

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में एक बार फिर से हंगामा की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने उनके कार्यक्रम में जबरदस्ती घुसकर बाधा डालने की कोशिश की।

शुरुआती जांच में पता चला है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के गांधीनगर के कार्यक्रम में एक शख्स ने हंगामा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस में दो अलग-अलग व्यक्तियों को पकड़ा है जिन पर गांधीनगर में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक कार्यक्रम स्थल के पास हंगामा करने का संदेह है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इससे पहले दिल्ली के सीएम आवास पर 20 अगस्त को काफी अफरा तफरी मच गई थी। जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उसे समय जनसुनवाई कर रही थी इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन पर अटैक किया।


बुधवार को हुई इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। उस घटना को अभी महज दो ही दिन बीते हैं कि एक बार फिर रेखा गुप्‍ता के कार्यक्रम में आज, शुक्रवार 22 अगस्‍त 2025 को एक शख्‍स ने बखेड़ा कर दिया।