Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

छात्र संघ चुनावों की तिथियां तय,छात्र नेताओं में उत्साह

अल्मोड़ा:: प्रदेश के महाविद्यालयों और परिसरों में छात्रसंघ चुनावों की तिथि तय हो गई है। 27 सितंबर को प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ…

अल्मोड़ा:: प्रदेश के महाविद्यालयों और परिसरों में छात्रसंघ चुनावों की तिथि तय हो गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

27 सितंबर को प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव एक तिथि को एक साथ आयोजित कराए जाएंगे।

Screenshot 2025 0820 181058


उल्लेखनीय है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई थी। जिसमें एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी के कुलपति प्रो. एनके जोशी सम्मिलित हुए थे।
अब कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव को लेकर 27 सितंबर की तिथि घोषित कर दी है। तीनों विवि की कुलपतियों की सामूहिक बैठक में यह तिथि तय की गई है। विश्वविद्यालय के अकादमिक कैलेंडर में सितंबर माह के अंत तक छात्र संघ चुनाव कराए जाने का उल्लेख है, और इसी के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है।

इसके बाद बुधवार को कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के परिसर निदेशक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, चीफ प्रॉक्टर एवं कुलसचिव द्वारा यह औपचारिक घोषणा की गई कि विश्वविद्यालय के सभी परिसरों और सम्बद्ध महाविद्यालयों में 27 सितंबर 2025 को छात्र संघ चुनाव कराए जाएंगे।