Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand: आपदा से क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए 20 करोड़ की धनराशि की गई जारी, जाने किन जिलों को मिले यह रुपए

राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त विद्यालय और परिसंपत्तियों को शीघ्र पुनर्निर्माण करने की ठान ली है। ऐसे में सरकार की तरफ से बड़ी…

राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त विद्यालय और परिसंपत्तियों को शीघ्र पुनर्निर्माण करने की ठान ली है। ऐसे में सरकार की तरफ से बड़ी पहल शुरू हुई है। विद्यालय शिक्षा विभाग को राज्य मोचन निधि से स्वीकृत बजट में से प्रथम चरण में 20 करोड रुपए की धनराशि जारी की गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

महानिदेशक विद्यालय शिक्षा दीप्ति सिंह ने बताया कि सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करके निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपयोग शीघ्र किया जाएगा और मार्च 2026 तक पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य पूरी हो जाएगी। इसके बाद उपयोगिता प्रमाण पत्र शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

सरकार की ओर से स्वीकृत 30 करोड रुपए की कुल राशि में 20 करोड रुपए की पहली किस्त जारी कर दी गई है। आपदा मदद के अंतर्गत टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपद को दो-दो करोड़ रुपये एवं देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग, चंपावत और बागेश्वर जिले को एक-एक करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।


आवंटित बजट से आपदा में क्षति ग्रस्त विद्यालय भवनों, चारदीवारी, खेल मैदान, शौचालय एवं अन्य परिसंपत्तियों का पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य कराया जाएगा। सरकार ने यह भी सख्त आदेश दिए हैं कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों के पुनर्निर्माण को जिलेवार विद्यालयों को 20 करोड रुपए की धनराशि दी गई है। सभी जनपदों के सीईओ को अपने-अपने जनपदों में आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों में शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि आपदा से ध्वस्त हुए स्कूलों का पुनर्निर्माण समय पर किया जा सके।