मुख्यमंत्री धामी बोले मानसून सत्र के लिए है पूरी तैयारी, भराड़ीसैंण में 19 से 22 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है जिसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया…

n677024810175533084120981f9ddd2ff62b54604e03aef06f0673d9e469d36546000a86e1e3b6d61b6d65c

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है जिसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि जैसे कि पहले ही प्रस्तावित था कि सत्र भराड़ीसैंण में होगा, उसके लिए सरकार ने तैयारी कर ली है। पहले सभी तरह की बातचीत होगी।

सत्र के लिए सब तैयार है। विधानसभा में 19 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सत्र के लिए अब तक 32 विधायकों से 547 प्रश्न प्राप्त हुए हैं।

विधानसभा सभागार में विस अध्यक्ष ने मानसून सत्र के लिए विभिन्न विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की कल समीक्षा की थी।


बैठक में सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों को सत्र के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिए हैं। विधानसभा परिसर में प्रवेश करने के लिए किसी तरह के लापरवाही नहीं होनी चाहिए।


विधानसभा सत्र नेवा (नेशनल इलेक्ट्रोल वेब एप्लीकेशन) के तहत संचालित होगा।
इसके लिए आईटीडीए को विशेष निर्देश दिए गए। संचार कंपनियों की ओर से विधानसभा में हाई स्पीड नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में पूरे परिसर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया। बिना प्रवेश के विधानसभा कर्मचारियों के वाहन परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे।

मंत्रियों की सिफारिश पर दो व विधायकों की सिफारिश पर दो आगंतुकों को ही प्रवेशपत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने सत्र के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली व पानी की आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए।