Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बिग ​ब्रेक्रिंग: सिलेंडर ब्लास्ट होने से सात लोग घायल, सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया

डेस्क। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एनफील्ड के अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां आज सुबह गैस सिलेंडर ब्लास्ट में सात लोग गंभीर रूप…

डेस्क। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एनफील्ड के अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां आज सुबह गैस सिलेंडर ब्लास्ट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
जानकारी मुताबिक हादसा खाना बनाने के दौरान हुआ। गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। इस हादसे में गुलफाम, शाहरून, दिलदार, प्रमोद, कासिम, सोफिया और हसलीम बुरी तहर घायल हो गये। बाद में आस पास के लोगों ने पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। आस पास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर में भर्ती कराया गया। सभी घायल उत्तरप्रदेश के रहने वाले ​बताये जा रहे हैं। ब्लास्ट में सभी घायल 40 से 80 फीसदी तक जल चुके है। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल सिलेंडर ब्लास्ट होने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगों से घटना की जानकारी ली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25