UP Politics: सपा विधायक पूजा पाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करना पड़ा भारी,पार्टी से की गई बर्खास्त

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बागी विधायक पूजा पाल को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। यह जानकारी एक पत्र द्वारा दी…

n6767976351755177184056e58192d523a81cbe1d59021ef354b80e8c614891c398fd964319cb6c5ef43938

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बागी विधायक पूजा पाल को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। यह जानकारी एक पत्र द्वारा दी गई।

कौशांबी स्थित चायल से विधायक पूजा पाल को संबोधित सपा चीफ द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में लिखा गया- आपके द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों की गई हैं तथा आपको सचेत करने के उपरान्त भी उक्त गतिविधियों आपके द्वारा बन्द नहीं की गई, जिसके कारण पार्टी को काफी नुकसान हुआ।


आपके द्वारा किया गया कार्य पार्टी विरोधी है और यह गंभीर अनुशासनहीनता को दिखाता है। सपा के चीफ ने यह भी लिखा कि आपको समाजवादी पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।

साथ ही आपको समाजवादी पार्टी के सभी अन्य पदों से भी हटाया जाता है तथा अब आप समाजवादी पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में मीटिंग आदि में भाग नहीं ले पाएंगे और ना ही आपको इसके लिए आमंत्रित किया जाएगा।
आपको बता दे उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल योगी सरकार की कानून व्यवस्था और जीरो टॉलरेंस नीति की तारीफ की थी जिसके बाद पूजा पालने विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने उनके पति की हत्या के मामले में उन्हें न्याय दिलाया और माफिया जैसे अपराधियों को सजा दी।


उधऱ, सपा विधायक पूजा पाल द्वारा सीएम योगी की तारीफ़ पर मंत्री संजय निषाद ने कहा, जो दिल में होता है, वो बाहर आ ही जाता है, ये सच है। मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।


बीते 1 महीने के भीतर पूजा चौथी विधायक है जिन्हें सपा से बर्खास्त किया गया है। इससे पहले सपा ने मनोज पांडे, अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था।