Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Sachin Tendulkar Son: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई हुई मुंबई के इस बड़े घराने की लड़की से

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और इंटरनेशनल क्रिकेट के दिक्कत खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है। अर्जुन तेंदुलकर की…

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और इंटरनेशनल क्रिकेट के दिक्कत खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है। अर्जुन तेंदुलकर की सगाई सानिया चंडोक से हुई है, जो रवि घई की पौत्री हैं। घई फैमिली मुंबई का एक बड़ा और मजबूत कारोबारी परिवार है वह इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


आईपीएल 2025 में अर्जुन तेंदुलकर प्रदर्शन बेहद सीमित रहा क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा था लेकिन टीम मैनेजमेंट में उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया
इस वजह से उनके नाम कोई रन, विकेट दर्ज नहीं हुए और उनका पूरा सीजन बेंच पर ही बीता।


अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक 17 फर्स्ट क्लास, 18 लिस्ट-ए और 24 टी20 मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट क्लास मैचों में अर्जुन ने 33.51 की औसत से 37 विकेट झटके हैं। जबकि 23.13 के एवरेज से 532 रन बनाए। वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में अर्जुन के नाम पर 25 विकेट (31.2 की औसत) और 102 रन (17 की औसत) दर्ज हैं।


अर्जुन तेंदुलकर का कैसा है IPL रिकॉर्ड?
टी20 क्रिकेट में 25 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने 25.07 की औसत से 27 विकेट झटके हैं। साथ ही 13.22 की औसत से 119 रन बनाए हैं। अर्जुन घरेलू क्रिकेट में गोवा की टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वो मुंबई के लिए खेलते थे। देखा जाए तो अर्जुन ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 3 विकेट और 13 रन दर्ज हैं।