उत्तराखंड चुनाव की एक जीत ऐसी भी, जहां देवरानी जेठानी और सगे भाइयों ने हासिल की जीत

उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की कुछ सीटों पर एक ही परिवार के सारे दावेदार खड़े हुए और उन्होंने जीत भी हासिल की…

n674951986175401740861526e2511b627abb5e5d4b7d3020cd4731ceb856d7e1ce57cd5bda59e4ff4688a6

उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की कुछ सीटों पर एक ही परिवार के सारे दावेदार खड़े हुए और उन्होंने जीत भी हासिल की

कुछ सिम ऐसी है जिसमें जनता ने पुराने प्रतिनिधियों को दोबारा चुनाव धनौला क्षेत्र के पंचायत सीट से जहां जेठानी प्रधान बनी तो वहीं देवरानी क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई।

धनौला क्षेत्र पंचायत सीट से साक्षी थापा ने जीत हासिल की जबकि धनौला ग्राम पंचायत सीट से सोनिया थापा प्रधान चुनी गई साक्षी थापा देवरानी है और सोनिया जेठानी है दोनों पहली बार मैदान में उतरी थी और विजय हासिल की दोनों ने बताया कि परिवार ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया।

साक्षी 23, जबकि सोनिया 30 वोटों से जीती हैं। चुनाव जीतने के बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।


ऐसे ही बड़ासी ग्रांट से अरविंद कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं। उनके भाई राहुल बड़ासी ग्राम पंचायत सीट पर प्रधान चुने गए हैं। दोनों भाई अपना कारोबार करते हैं। अरविंद ने बताया कि ग्रामीणों के कहने पर उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा। लोगों ने उनका समर्थन भी किया अखंड वाली भिलंग ग्राम सभा से यशोदा देवी लगातार दूसरी बार चुनकर प्रधान बनी हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने पुराने कामों को आगे बढ़ाएंगी।


सिंधवाल गांव में तानिया पंवार प्रधान बनी हैं, उन्हें 295 वोट पड़े। तान्या ने कहा कि इसके पहले उनके पति सिंधवाल गांव के प्रधान रह चुके हैं इस बार सीट महिला के लिए आरक्षित होने की वजह से उन्होंने चुनाव मैदान में उतारने का फैसला और गांव के लोगों ने उनका समर्थन किया तान्या ने बताया कि उनके पति के प्रधान रहते जो का माधुर्य रह गए वह उन्हें पूरा करेंगे तानिया ने बताया कि इससे पहले उनके पति सिंधवाल गांव के प्रधान रहे हैं।

इस बार सीट महिला के लिए आरक्षित होने के कारण उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया और गांव के लोगों ने उन्हें समर्थन दिया। तानिया ने बताया कि उनके पति के प्रधान रहते जो काम अधूरे रह गए हैं, वो उन्हें पूरा करेंगी।