रूस में आया 8.0 तीव्रता का भूकंप, जापान के लिए सुनामी अलर्ट जारी

रूस के कामचटका इलाके में बुधवार सुबह तेज़ भूकंप महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 8.0 मापी गई है। यह झटका स्थानीय समय के मुताबिक…

रूस के कामचटका इलाके में बुधवार सुबह तेज़ भूकंप महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 8.0 मापी गई है। यह झटका स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर दर्ज हुआ। जापान की मौसम एजेंसी ने इस भूकंप के बाद चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जापान के प्रशांत तटीय इलाकों में एक मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

एजेंसी ने फिलहाल नुकसान की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन समुद्र में हलचल को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशांत तट के कई क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह की तबाही या जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।