shishu-mandir

गांव, गरीब की आवाज स्व0 टँगड़िया के निधन पर उक्रांद ने जताया शोक, प्रदेश सरकार से उनके इलाज में खर्च हुई धनराशी परिवार को लौटाने की मांग

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा। उक्रांद के वरिष्ठ कार्यकर्ता, लोक कलाकार, गांव गरीब संगठन के अध्यक्ष बिशन सिंह टँगड़िया के निधन पर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। बागेश्वर जिले के डोबा गांव निवासी स्व बिशन सिंह टॅगड़िया लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते दिनों उनकी मौत हो गई। इस दौरान क्ताताओं ने कहा कि टँगड़िया जहां उत्तराखण्ड क्रांति दल के कार्यकर्ता के रूप मे राज्य आंदोलन मे सक्रिय रहे वही, हुड़का वादन और गायक के रूप मे लोक संस्कृति की भी सेवा करते रहे। गावँ गरीब संगठन बनाकर अपने क्षेत्र की विभन्न समस्याओं तथा गावँ के गरीब लोगो की आवाज भी उठाते रहे। अपने क्षेत्र की समस्याओं तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने बागेश्वर तहसील व जिला मुख्यालय मे अनेक बार आंदोलन के साथ—साथ आमरण अनशन भी किया। 52 वर्ष की अल्पायु मे उनके निधन से क्षेत्रवासियों लोक कला तथा उक्रांद को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई होना मुश्किल है। लगातार सामाजिक सेवा मे लगे रहे स्व0 टँगड़िया काफी गरीबी मे जीवन यापन करते रहे पिछले एक वर्ष से बीमारी के इलाज के खर्च ने उनके परिवार को कर्ज के जाल मे फसा दिया है। उक्रांद जिला कमेटी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि राज्य आंदोलन मे उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए पिछले एक वर्ष से उनके इलाज में हुए खर्च की धनराशि उनके परिवार को दी जाय। जिससे परिवार आर्थिक तंगी से बाहर निकल पाये। शोक व्यक्त करने वालों मे उक्रांद जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, ब्रहमानंद डालाकोटी, महेश परिहार, मुमताज कश्मीरी, गोपाल मेहता, गिरीश शाह, गिरीश गोस्वामी, दिनेश जोशी, हरीश जोशी, उदय महरा, कमलेश जोशी आदि मौजूद थे।

new-modern
gyan-vigyan