दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी को आम आदमी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी में उन्हें गोवा का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी को उम्मीद है कि आगामी 2027 में विधानसभा चुनाव से पहले गोवा के संगठन को मजबूत कर पाएंगे।
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को पार्टी की गोवा इकाई का प्रभारी नियुक्त किया गया। उन्होंने पंकज गुप्ता की जगह ली है पंकज गुप्ता इस समय बीमार है। पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार और राष्ट्रीय नेतृत्व का प्रमुख चेहरा आतिशी से 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले तटीय राज्य गोवा में संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक द्वारा जारी एक औपचारिक घोषणा पत्र में कहा गया है कि पंकज गुप्ता बीमारी हैं। उनकी गैरमौजूदगी के कारण आतिशी जी को गोवा का प्रभारी नियुक्त किया जा रहा है। हम उन्हें उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
आप ने 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान गोवा में अपनी चुनावी शुरुआत की। 2022 के चुनावों में पार्टी ने दो सीटें- वेलिम और बेनौलिम में जीत हासिल की। दिल्ली और पंजाब से आगे अपना आधार बनाने की कोशिश कर रही पार्टी गोवा को अपनी राष्ट्रीय विस्तार योजनाओं में एक महत्वपूर्ण राज्य के रूप में देखती है। आतिशी दिल्ली में पार्टी की ओर से विपक्ष की नेता भी हैं।
