क्या आपने ट्राई की यह मारवाड़ी लहसुन की चटनी, कर देगी शरीर की अंदर से सफाई और बीमारियों को भी रखेगी कंट्रोल

चटनी किसी भी खाने में जान डाल देती है। अगर कोई नापसंद सब्जी है और अगर उसे चटनी के साथ खाया जाए तो भी वह…

n67385563517533449251651f42e6b24ff55c157c4b16a99c99b0d2bac4ded7c49359369a0de50f44ca847a

चटनी किसी भी खाने में जान डाल देती है। अगर कोई नापसंद सब्जी है और अगर उसे चटनी के साथ खाया जाए तो भी वह टेस्टी बन जाती है। चटनी शरीर के लिए भी फायदेमंद होती है और यह शरीर को अंदर से साफ भी करती है। चटनी में जो चीज डाली जाती है वह शरीर के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है।


चटनी में लहसुन का स्वाद भी खूब पसंद किया जाता है। आज हम आपको मारवाड़ी लहसुन की चटनी बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ खाने में टेस्टी है बल्कि आपके हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करती है। लहसुन बॉडी को डिटॉक्स करता है और सूजन भी घटाता है आईए जानते हैं यह टेस्टी रेसिपी


मारवाड़ी लहसुन की चटनी की रेसिपी
चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आपको 50 ग्राम लहसुन को छील लें और इसे कूट लें। लहसुन की चटनी कूट कर बनाने में यह ज्यादा स्वादिष्ट बनती है।

कुटा हुआ लहसुन किसी बाउल में ले ले फिर दो चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च को पानी में मिक्स करते हुए इस पेस्ट जैसा बना ले।


चाहे तो आप सुखी लाल मिर्च का भी इसमें इस्तेमाल कर सकते हैं। 10 सूखी लाल मिर्च को पानी में पहले भिगो दें जब यह मिर्च फूल जाए तो उन्हें पीसकर पेस्ट जैसा बना लें।

हम यहां पिसी मिर्च का ही इस्तेमाल कर रह हें।
इसमें एक टेबल स्कूल साबुत धनिया ले और इसे भी अच्छी तरह से कूट ले अब चटनी बनाने के लिए एक पैन या कढ़ाई को ले इसमें दो चुटकी हींग डाले। तेल में आधा चम्मच राई डालें।

राइ चटकने लगे तो इसमें जीरा डाल ले और फिर तेल में कूटा हुआ लहसुन भी डाल दे। लहसुन को गोल्डन होना तक भूने अब इसमें कुटा हुआ धनिया डालें। उसे भी हल्का भूने अब पानी में भीगी हुई पिसी मिर्च डालें।

अब चटनी से चलते हुए मीडियम फ्लेम पर 2 से 3 मिनट के लिए भूने। चटनी को लगातार चलाते रहना है।


अब चटनी को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए 2 चम्मच गाढ़ा और कम खट्टा दही डाल दें। दही डालने के बाद चटनी को लगातार चलाते हुए भून लें। अब चटनी में नमक डाल दें और भून लें। आप चाहें तो दही की जगह इमली का पेस्ट भी डाल सकते हैं। या ऐसे ही सिर्फ लहसुन वाली चटनी भी खा सकते हैं।

तैयार हो चुकी है लहसुन की स्वादिष्ट चटनी। इसे हल्का ठंडा होने के लिए रख दें। बहुत ही टेस्टी और हेल्दी लहसुन की चटनी बनकर तैयार हो गई है। आप इसे कई दिनों तक इसे खा सकते हैं। पूरी पराठा या चावल के साथ भी इस चटनी को खा सकते हैं।