Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

काम्प्लेक्स बिल्डिंग के ऊपर भरभराकर गिरा बाज का हरा विशालकाय पेड़: बड़ा हादसा होने से टला

रानीखेत सहयोगीनगर के सुभाष चौक के निकट बीडी कांपलेक्स की दुकानों के ऊपर बीती रात्रि एक बाज का विशालकाय पेड़ भरभराकर गिर गया। हादसे में…

रानीखेत सहयोगी
नगर के सुभाष चौक के निकट बीडी कांपलेक्स की दुकानों के ऊपर बीती रात्रि एक बाज का विशालकाय पेड़ भरभराकर गिर गया। हादसे में भवन को आंशिक नुकसान हुआ है। भवन स्वामी द्वारा घटना की जानकारी छावनी परिषद को दी गई है।
लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। नगर में बीती रात्रि लगभग दस बजे के आसपास सुभाष चौक के निकट बीडी कांपलेक्स की दुकानों के ऊपर बाज का विशालकाय पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने की आवाज सुनने पर कई लोग अपने घरो से बाहर निकल आए प्रत्यक्षदर्शीयो द्वारा बताया गया कि पेड़ जमीन के साथ हल्के हल्के खिसकते हुए भवन के ऊपर जा गिरा जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी भवन स्वामी को दी गयी। प्रेम शर्मा ने बताया कि भवन की दुसरी मंजिल के लेंटर के ऊपर पेड़ के गिरने से चारदिवारी को नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी छावनी परिषद को दे दी गई है। परिषद के वन क्षेत्राधिकारी केके फर्त्याल ने बताया कि वर्षा रुकने के उपरांत पेड़ को हटा दिया जाएगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25