क्या आप जानते हैं की कुर्सी पर रहते हुए उपराष्ट्रपति धनखड़ ने की कितनी कमाई? जानिए उनकी धन संपत्ति के बारे में

भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणो की वजह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी…

भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणो की वजह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र में तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने की जानकारी दी।

उपराष्ट्रपति रहते हुए उन्हें ₹400000 का मासिक वेतन, कई भत्ते और सुविधाएं दी जाती थी। भारत में उपराष्ट्रपति पद के लिए सीधे तौर पर कोई वेतन निर्धारण नहीं है। उपराष्ट्रपति का यह वेतन राज्यसभा के सभापति के रूप में उन्हें मिलता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उपराष्ट्रपति पद के लिए 2018 में हुए संशोधन से पहले वेतन 1.5 लाख रुपए प्रति माह था, बाद में इसे बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दिया गया।


क्या सुविधाएं मिलती है?
दिल्ली में एक मुफ्त सरकारी आवास (उपराष्ट्रपति भवन) मिलता है।
उन्हें और उनके परिवार को चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं।
ट्रेन और हवाई यात्रा की मुफ्त सुविधा उपलब्ध हैं।
लैंडलाइन कनेक्शन और मोबाइल फोन सेवाएं फ्री।
उच्च स्तरीय व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ आधिकारिक कामों में सहायता के लिए पर्याप्त स्टाफ भी प्रदान किया जाता है।
आधिकारिक वाहनों के साथ चालक और ईंधन के खर्च की सुविधा भी मिलती है।
कार्यालय के रखरखाव और आधिकारिक खर्चों के लिए भत्ता भी दिया जाता है।


सैलरी
आपको बता दे कि उपराष्ट्रपति को प्रति महीने के चार लाख रुपये सैलरी मिलती है। इसका मतलब उनके साप्ताहिक सैलरी 92307 रुपए है, जबकि हर दिन के हिसाब से ये सैलरी 18461 रुपए होती है।


जगदीप धनखड़ की संपत्ति
रिपोर्ट्स की माने तो जगदीप धनखड़ की कुल संपत्ति 7.8 करोड रुपए की है जिसमें उनकी चल संपत्ति 4.5 करोड़ से अधिक की है और अचल संपत्ति 3.3 करोड़ के आसपास है।


कमाई का सोर्स
उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा कृषि जमीन, पेशन, बैंक डिपॉजिट, किराया, लीगल प्रैक्टिस से आता है।