माता वैष्णो देवी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है। बताया जा रहा है की बाढ़ गंगा और लंगर हॉल के बीच भूस्खलन होने की वजह से हजारों यात्री यात्रा मार्ग में फंस गए हैं।
आपको बता दे कि सोमवार शाम भी लगातार बारिश के कारण मां वैष्णो देवी के महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग पर भूस्खलन होने के बाद इस महत्वपूर्ण मार्ग को श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए बंद कर दिया गया, पर श्राइन बोर्ड के सफाई कर्मचारीयों द्वारा इस मार्ग को पूरी तरह से साफ करने के करीब एक घंटे के भीतर इस मार्ग को खोल दिया गया था।
