Air India Flight: एयर इंडिया एयरक्राफ्ट के तीन टायर फटे और इंजन भी हुआ डैमेज, प्लेन फिसला रनवे पर

एयर इंडिया की एक और फ्लाइट आज क्रैश होने से बच गई। कोच्चि से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2744 का A320 (VT-TYA)…

n6734449961753086045361a4b775aaf2128293249a1b0d72113394ea72ffe19d499a19216c9488684c24cd

एयर इंडिया की एक और फ्लाइट आज क्रैश होने से बच गई। कोच्चि से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2744 का A320 (VT-TYA) प्लेन भारी बारिश के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हो रहा था कि स्लिप होकर रनवे से बाहर चला गया।


फ्लाइट का टायर लैंड होते ही रनवे से बाहर चला गया। इसके बाद पायलट ने टायर को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। एयरपोर्ट स्टाफ ने प्लेन को डॉक करके पैसेंजर्स को रेस्क्यू किया।


मुंबई एयरपोर्ट पर आज हुए घटनाक्रम पर एयर इंडिया ने प्रतिक्रिया भी दी है और इंडिया ने कहा है कि 21 जुलाई 2025 को कोच्चि से मुंबई पहुंची फ्लाइट AI-2744 की लैंडिंग के दौरान भारी बारिश हो रही थी, जिसके कारण लैंडिंग करते समय रनवे पर विमान का संतुलन बिगड़ गया।

इसके बाद विमान का एक पहिया रनवे से बाहर चला गया विमान गेट तक सुरक्षित पहुंच गया है और सभी यात्री पायलट और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है विमान की जांच की जाएगी।


मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। लैंडिंग करते समय विमान स्लिप हुआ था। भारी बारिश के कारण घटना हुई, लेकिन घबराने की बात नहीं है, सबकुछ ठीक है। लैंडिंग के दौरान विमान के 3 टायर फट गए और एअर इंडिया के विमान का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया।

एयरपोर्ट के रनवे 09/27 को भी नुकसान पहुंचा है। रनवे की मरम्मत का काम शुरू हो गया है।
आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर एक विमान में इंजन में आग लगने का वीडियो भी वायरल हो रहा है


फ्लाइट डेल्टा एयरलाइंस की थी, जो अटलांटा जा रही थी। फ्लाइट DL446 जब आसमान में थी तो उसके इंजन से आग की लपटें निकलने लगी थीं। बोइंग 767-400 विमान के इंजन से आग निकलते देखकर पायलट ने लॉस एंजिल्स के एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराकर हादसा होने से बचाया। पायलट की सूझ-बूझ ने 280 यात्रियों, 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर्स की जान बचा ली।