Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

उत्तराखंड का मौसम 18 जुलाई 2025: टिहरी से उधम सिंह नगर तक होगी बारिश, पिथौरागढ़, बागेश्वर में येलो अलर्ट

उत्तराखंड का मौसम 18 जुलाई 2025: उत्तराखंड के टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना…

उत्तराखंड का मौसम 18 जुलाई 2025: उत्तराखंड के टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद के लिए भारी बारिश और गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।


अन्य जनपदों में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। देहरादून में सुबह धूप खिली रही और शाम के समय बौछारें पढ़ रही है। हालांकि गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे और 10:00 तक अच्छी खासी बारिश भी हुई।

सुबह के समय हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली लेकिन बारिश रुकने के बाद उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान दिखाई दिए।


देहरादून में आज मौसम साफ रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।


देहरादून का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।


गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।