बिन्सर वन्य‌ जीव विहार क्षेत्र में हरेला पर्व पर रोपे 200 पौधे

अल्मोड़ा:: हरेला पर्व के अवसर पर बिन्सर वन्य जीव विहार सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के तत्वाधान में कपड़खान बीट अन्तर्गत हरेला वृक्षारोपण कार्यक्रम की…

Screenshot 2025 0716 215833

अल्मोड़ा:: हरेला पर्व के अवसर पर बिन्सर वन्य जीव विहार सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के तत्वाधान में कपड़खान बीट अन्तर्गत हरेला वृक्षारोपण कार्यक्रम की निर्धारित थीम “हरेले का त्यौहार मनाओं, धरती माँ का ऋण चुकाओ एक पेड माँ के नाम” के तहत विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधों का रोपण किया गया।


जिसमें मुख्य अतिथि ईश्वरी दत्त जोशी, अध्यक्ष, लोक प्रबन्ध विकास संस्था सुनौली, मनोज सनवाल, वन क्षेत्राधिकारी बिन्सर वन्य जीव विहार, सुन्दर सिंह पिलख्वाल अध्यक्ष ई०डी०सी० (भेटुली), सुशील कुमार काण्डपाल, अध्यक्ष ई०डी०सी० सुनौली, सुरेश राम भूतपूर्व ग्राम प्रधान भेटुली, कु० अस्मिता सैनी वन दरोगा, मोहित कुमार आर्या, वन दरोगा, प्रशांत चंद, वन दरोगा, कु० रिंकी नेगी वन रक्षक, किरन तिवारी, वन रक्षक, अमन वन रक्षक, भुवन चंद,अभयारण्य अन्तर्गत स्थित विभिन्न रिजोर्ट खाली एस्टेट, मेरी बडन एस्टेट, नाईन फर्लांग के कर्मचारियों तथा स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पौधा रोपण कार्य में प्रतिभाग किया गया तथा उपस्थित व्यक्तियों द्वारा वनों की सुरक्षा का प्रण लिया गया।