Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

NCERT ने कक्षा 8 की किताब में कर डाले यह बड़े बदलाव, अकबर को दिखाया सहिष्णु, बाबर क्रूर विजेता, औरंगजेब मंदिर-गुरुद्वारे तोड़ने वाला’

NCERT ने कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की किताब में कई बड़े बदलाव किए हैं। बताया जा रहा है की एनसीईआरटी में नए चैप्टर में…

NCERT ने कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की किताब में कई बड़े बदलाव किए हैं। बताया जा रहा है की एनसीईआरटी में नए चैप्टर में बाबर को क्रूर विजेता बताया है। वही अकबर और औरंगजेब के चैप्टर में भी बदलाव किया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यह नई किताबें मार्केट में आ चुकी है लेकिन इन्हें लेकर किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
एनसीईआरटी में कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब में बदलाव किया। किताब में दिल्ली सल्तनत और मुगल काल में धार्मिक और सहिष्णुता के उदाहरण बताए जा रहे हैं। अकबर को सहिष्णुता और क्रूर का मिश्रण वाला बताया गया। किताब में औरंगजेब को लेकर भी बदलाव किया गया। औरंगजेब को मंदिर और गुरुद्वारे तोड़ने वाला बताया जा रहा है।


एनसीईआरटी की तरफ से फिलहाल अभी कोई जवाब नहीं आया है। यह बदलाव क्यों किए गए हैं इसका भी जवाब नहीं दिया गया है। हालांकि इसको लेकर एनसीईआरटी की तरफ से प्रतिक्रियाएं आ सकती है।


किताबों में बदलाव के बाद विवाद खड़ा हो सकता है। इससे बचने के लिए एनसीईआरटी ने एक तरकीब भी अपनाई है। उसने स्पेशल नोट भी लिखवाया है, जिसमें कहा गया है कि “पिछले समय की घटनाओं के लिए आज किसी को दोष नहीं देना चाहिए।”


आपको बता दे की एनसीईआरटी ने पिछले साल भी किताबों में कुछ बदलाव किए थे। छात्रों के सिलेबस में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक को शामिल किया गया था। इसके साथ वीर अब्दुल हमीद पर एक चैप्टर स्कूल किताबों में शामिल किया गया था।

अब्दुल हमीद भारतीय सेना की 4 ग्रेनेडियर के जवान (सीक्यूएमएच) थे। किताबों में इससे पहले भी कुछ बदलाव हुए थे, लेकिन 2025 की नई किताबों में कई बड़े बदलाव हो गए हैं।