उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा का एक कार्यकर्ता महिला पदाधिकारी को अश्लील वीडियो भेजता था। इसके बाद वह अब विवादों में घिर गया है। यह मामला खंदौली क्षेत्र का है, जहां आनंद शर्मा नामक युवक पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
युवक पर आरोप है कि वह बार-बार व्हाट्सएप पर आपत्ति जनरल फोटो और वीडियो भेजता था। महिलाओं का कहना है कि वह चेहरा ढककर खुद ही अश्लील वीडियो बनाता था और उन्हें भेजता था।
महिलाओं को जब इस बारे में पता चला तो उनका सब्र टूट गया इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आरोपी के घर पहुंच कर उसके कमरे में घुसकर उस पर चप्पल और थप्पड़ों की बरसात कर दी। उसे लातो और घूंसो से भी पीटा गया। करीब 2 मिनट की इस कार्रवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक मैरिज होम चलाता है। मामला थाने नहीं पहुंचा, क्योंकि पीड़ित महिलाओं और आरोपी के परिजनों के बीच समझौता हो गया।
