उत्तराखंड के चीफ जस्टिस दिल्ली लखनऊ हाईवे पर हुए हादसे का शिकार, दरोगा घायल

दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित मुरादाबाद के रामगंगा पुल के पास शाम करीब 5:30 बजे तेज बरसात की वजह से उत्तराखंड के चीफ जस्टिस…

दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित मुरादाबाद के रामगंगा पुल के पास शाम करीब 5:30 बजे तेज बरसात की वजह से उत्तराखंड के चीफ जस्टिस गुहनाथन नरेंद्र की कर समेत चार वाहन आपस में टकरा गए।


इससे पुलिस की एस्कार्ट की गाड़ी में सवार दारोगा राकेश कुमार घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इसके बाद अधिकारियों में खलबली मच गई। डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल के अलावा अन्य अधिकारी और पुलिस पहुंच गई। घायल दारोगा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इस हादसे में गनीमत रही की चीफ जस्टिस को कोई चोट नहीं आई। हादसे में चारों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। चीफ जस्टिस को जिलाधिकारी अपने साथ सर्किट हाउस में लेकर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवा दिया गया हैं।