Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

द्वाराहाट में तेज बारिश और आँधी के बीच तीन मकान क्षतिग्रस्त‌

द्वाराहाट : बारिश और तेज आंधी के चलते द्वाराहाट विकासखंड के तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में जनहानि तो नहीं हुई। अलबत्ता मकानों…

द्वाराहाट : बारिश और तेज आंधी के चलते द्वाराहाट विकासखंड के तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में जनहानि तो नहीं हुई। अलबत्ता मकानों के क्षतिग्रस्त हो जाने प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश और आंधी आई थी। जिससे कफड़ा के उभ्याड़ी निवासी नवल किशोर जोशी तथा ललित जोशी के मकान पर त्रिलोक सिंह रावत की भूमि पर खड़ा विशालकाय तुन का पेड़ गिर गया। जिससे अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार के नेतृत्व में पेड़ का कटान कर मकान से हटाया गया।


इधर धनखलगांव (विजयपुर) निवासी जगदीश चंद्र भट्ट का आवासीय मकान की छत भारी बारिश के चलते भरभरा कर गिर गई। जिस कारण मलबे में घरेलू सामान दब गया। ग्रामीणों ने सभी प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।