Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

क्या आपने देखा मुख्यमंत्री धामी का किसानी वाला अंदाज, खटीमा के खेतों में दिखाई दिए जुताई और धान की रोपाई करते हुए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार के सुबह अचानक अपने गृह क्षेत्र खटीमा के नगरा तराई पहुंचे जहां उन्होंने अपने खेतों में बैल चलाएं और धान…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार के सुबह अचानक अपने गृह क्षेत्र खटीमा के नगरा तराई पहुंचे जहां उन्होंने अपने खेतों में बैल चलाएं और धान की रोपाई भी की। मुख्यमंत्री धामी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर किए हैं जिसमें वह खेतों में बल चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इसके बाद उन्होंने किसानों के साथ अपने खेत में धान की रोपाई भी की और किसी के अनुभव को महसूस किया। धामी ने यह तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि खटीमा के नगरा तराई में अपने खेत में धान की रोपाई पर किसानों के श्रम त्याग और समर्पण को अनुभव करके पुराने दिनों को याद किया।


उन्होंने कहा कि अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं बल्कि संस्कृति और परंपरा के संवाहक भी हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, पानी के देवता इंद्र, छाया के देव मेघ की वंदना भी की।


सीएम धामी ने इसके बाद अपने गांव के लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। इस दौरान किसान भी मुख्यमंत्री को अपने बीच में पाकर बेहद ख़ुश हुए।