पुरी: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में मची भगदड़, तीन लोगों की हुई मौत, 50 हुए घायल, 6 की हालत गंभीर

ओड़िशा पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। रविवार सुबह करीब 4:30 बजे जब भक्त श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने…

n67042187717511768105891ee96e4b6ab403428803266a06bf67ceb00e497bd271122d493a29bdd076d0c2

ओड़िशा पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। रविवार सुबह करीब 4:30 बजे जब भक्त श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने भगवान के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में जमा हुए थे, उसी दौरान वहां काफी धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद मा भगदड़ मच गई।


पूरी के श्रीगुंडिचा मंदिर के पास रविवार को मची इस भगदड़ में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4:00 के आसपास यह घटना हुई जब सैकड़ो श्रद्धालु मंदिर के पास एकत्र हुए थे।

पुरी के जिला कलेक्टर का कहना है कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और 6 लोगों की हालत गंभीर है। जिला कलेक्टर ने मृत्यु को की पहचान बोलागढ़ की बसंती साहू और बालीपटना के प्रेमकांत मोहंती और प्रवती दास के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच चल रही है।


यह घटना शरधाबली के पास, श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने हुई है। उस समय रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा थी। दर्शन के समय भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया और लोगों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ लोग जमीन पर गिर पड़े और भगदड़ मच गई।


इस घटना के बाद लोगों को तत्काल 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा देश की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक है। हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए पुरी पहुंचते हैं।

रथयात्रा के दौरान भगवान को श्रीमंदिर से बाहर लाकर श्रीगुंडिचा मंदिर तक ले जाया जाता है। जहां वे कुछ दिन विश्राम करते हैं। इसी यात्रा के बीच यह हादसा हुआ है।