अल्मोड़ा क्वारब हल्द्वानी मार्ग में भारी‌ मालवाहक वाहनों की नो इंट्री, नया डायवर्जन लागू

अल्मोड़ा क्वारब पुल के पास( NH-109 अल्मोड़ा –हल्द्वानी (क्वारब) मार्ग ) भू-स्खलन/भू-धसाव जोन बन जाने व समय-समय पर मलवा बोल्डर सड़क में गिरने के कारण…



अल्मोड़ा क्वारब पुल के पास( NH-109 अल्मोड़ा –हल्द्वानी (क्वारब) मार्ग ) भू-स्खलन/भू-धसाव जोन बन जाने व समय-समय पर मलवा बोल्डर सड़क में गिरने के कारण मार्ग में जान-माल / सड़क दुर्घटना की सुरक्षा के दृष्टिगत नया ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


अल्मोड़ा पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी‌ के तहत अन्य जनपद से आने जाने वाले भारी माल वाहक वाहनों के आवागमन से बढ़ते दबाव के दृष्टिगत निर्बाध यातायात प्रबन्धन हेतु नगर अल्मोड़ा में यातायात के तहत 29 जून से अग्रिम आदेश तक यातायात नियम लागू किये जाएंगे-
इस प्लान के अनुसार बागेश्वर/ कौसानी / सोमेश्वर से हल्द्वानी को जाने वाले भारी माल वाहक वाहन- कोसी से मजखाली वाया रानीखेत होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।


पिथौरागढ़ / धौलछीना / दन्या से हल्द्वानी को जाने वाले भारी माल वाहक वाहन- बाड़ेछीना दन्या-सुवाखान-लमगड़ा वाया शहरफाटक होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।अल्मोड़ा से हल्द्वानी को जाने वाले भारी माल वाहक वाहन-बेस तिराहा-पाण्डेखोला-कोसी वाया रानीखेत होते हुए व सिकुड़ाबैण्ड-लमगड़ा वाया शहरफाटक होते हुए हल्द्वानी को जायेंगे।