दिल्ली में तौफीक ने पहना बुर्का और फिर पांचवी मंजिल से फेंक दिया नेहा को, मौके पर मौत

दिल्ली की ज्योति नगर में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आ रही है। यहां तौफीक ने बुर्का पहनकर नेहा को पांचवीं मंजिल से फेंक दिया,…

n66978944417508373606597e93fb4d33938c15e67b65363ef241cfc40f43353ea4d37f4a5c18277eaa166b

दिल्ली की ज्योति नगर में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आ रही है। यहां तौफीक ने बुर्का पहनकर नेहा को पांचवीं मंजिल से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। नेहा के पिता ने आरोप लगाया है कि ने धोखे से इस वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद फरार हो गया।


पुलिस इस मामले की जान शुरू कर दी है। ज्योति नगर इलाके में रहने वाली एक लड़की को तौफीक नाम के लड़के ने पांचवी मंजिल से फेंक कर मार डाला। लड़की का नाम नेहा है।

घायल नेहा को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हैरानी वाली बात यह है कि तौफीक ने नेहा को धोखे से मारा। नेहा के पिता का आरोपी की टॉकीज बुर्का पहनकर उनकी बिल्डिंग में घुसा और उसने पहले नेहा के पिता को धक्का दिया है और नेहा के पास चला गया।


नेहा की तौफीक से पहले किसी बात को लेकर बहस हुई जिसके बाद उसने फोन करके बिल्डिंग की छत पर बहाने से उसे बुलाया और उसे नीचे फेंक दिया।


नेहा के पिता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नेहा हर साल आरोपी तौफीक को राखी बांधती थी। परिवार तौफीक को करीब तीन साल से जानता है। लेकिन नेहा अब तौफीक से बात नहीं करना चाहती थी। परिवार का आरोप है कि तौफीक नेहा को परेशान करता था। उसे धमकाता भी था।

पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तौफीक फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि तौफीक मुरादाबाद का रहने वाला लेकिन वह मंडोली रोड पर काम करता है।

बताया जा रहा है कि जब से नेहा ने उससे बात करना बंद कर दी थी तब से वह काफी नाराज था। नेहा की बिल्डिंग के सामने वाले मकान में वह रहता था। परिवार ने भी आरोप लगाया है कि उसे धमकता भी था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी तौफीक मुरादाबाद का रहने वाला है। आरोपी फरार है। पुलिस जांच के बाद इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझेगी।