Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

हल्द्वानी में तेज बारिश के दौरान नहर में बही कार, चार की मौत

हल्द्वानी: बुधवार को तेज बारिश के दौरान एक कार उफनाई नहर की चपेट में आ गई इस घटना में कार में सवार 4 लोगों की…


हल्द्वानी: बुधवार को तेज बारिश के दौरान एक कार उफनाई नहर की चपेट में आ गई इस घटना में कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


मृतकों में एक बच्चा भी है।इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

हल्द्वानी में मूसलधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं। इधर फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार बहाव की चपेट में आ गई।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों का उपचार चल रहा है। नहर का तेज बहाव होने के चलते कार बह गई।


इधर शहर के अन्य क्षेत्र देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नाले में भी पानी का बहाव तेज़ है।