दिल्ली पुलिस में जल्द निकलेगी बंपर वैकेंसी, 8 हजार नए पदों पर होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

दिल्ली पुलिस में सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर तक करीब आठ हजार नई भर्तियां होने जा रही हैं। इन भर्तियों की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन आयोग…

n6669016701748932287366428e3b88ef5e171a9fb3dc93e2b8687da80f00906fa24127ccb4d1ad0de10d78

दिल्ली पुलिस में सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर तक करीब आठ हजार नई भर्तियां होने जा रही हैं। इन भर्तियों की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी को सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक जून से लेकर सितंबर के बीच ये भर्तियां शुरू कर दी जाएंगी। योजना ये है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले साल तक उम्मीदवारों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाए ताकि वे साल 2027 से पहले दिल्ली पुलिस का हिस्सा बन सकें। इसके लिए जल्द ही विज्ञापन भी जारी किया जाएगा।

फिलहाल दिल्ली में 185 थानों में सिर्फ बीस से पच्चीस हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। इतने बड़े शहर में इतनी कम संख्या में पुलिस बल होने की वजह से अपराध पर काबू पाना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसी को देखते हुए अब पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए ये नई भर्तियां की जा रही हैं।

इसी बीच दिल्ली पुलिस में पहले से चल रही 356 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। इसमें 186 सब इंस्पेक्टर और 170 आइसोलेटेड पोस्ट शामिल हैं। आइसोलेटेड पोस्ट में रेडियो टेक्नीशियन टेलीफोन एक्सचेंज ऑपरेटर स्टेनोग्राफर और स्टोर क्लर्क जैसे पद आते हैं। सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए चार मार्च 2024 को विज्ञापन निकाला गया था और इसकी परीक्षा आठ मार्च 2025 को हो चुकी है। अब उम्मीदवारों को नतीजों का इंतजार है। वहीं आइसोलेटेड पोस्ट के लिए 83 अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है और उन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

इसके अलावा दिल्ली पुलिस खुद भी 149 पदों पर भर्ती करने जा रही है। ये भर्तियां चार अलग अलग पदों के लिए होंगी। जिनमें बैंडमैन के 54 पद डॉग हैंडलर के 44 पद बिगुल बजाने वालों के 14 पद और घोड़े पर गश्त करने वाले 37 पद शामिल हैं।