Mukul Dev net worth: जाने मुकुल देव अपने पीछे अपनी 22 साल की बेटी के लिए छोड़ गए हैं कितनी संपत्ति

मनोरंजन जगत से हाल ही में बड़ी दुखद खबर आई जिसकी वजह से पूरी इंडस्ट्री में दुख की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है…

मनोरंजन जगत से हाल ही में बड़ी दुखद खबर आई जिसकी वजह से पूरी इंडस्ट्री में दुख की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है बॉलीवुड की मशहूर एक्टर मुकुल देव का देर रात निधन हो गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

एक्टर 54 साल के थे। उनके निधन पर सभी ने शोक व्यक्त किया। अभिनेता मुकुल देव की मौत भले ही अचानक हुई लेकिन पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। अभी तक पता नहीं चल पाया कि उनका क्या बीमारी थी और उनकी मौत कैसे हुई?

मुकुल देव की फैमिली के बारे में बात की जाए तो उनके माता-पिता दोनों ही अब इस दुनिया में नहीं है। वहीं एक्टर की शादी शिल्पा देव से हुई थी, जिससे उन्हें एक बेटी सिया देव है। हालांकि खबरों की माने तो मुकुल का उनकी पत्नी से तलाक हो चुका है। दोनों अलग रहते थे। वहीं मुकुल एक्टर मॉडल राहुल देव भाई थे।


कई सारे हिट फिल्में और टीवी शोज देने वाले मुकुल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से 29 साल से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपने लंबे करियर में अपनी पहचान बनाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने एक्टिंग से मोटी कमाई भी की थी रिपोर्ट्स की माने तो मुकुल देव की कुल नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर यानी एक्टर अपने पीछे करीब 42 करोड़ रुपये की संपत्ति अपनी बेटी के लिए छोड़ गए हैं।

वहीं मुकुल लग्जरी लाइफ के भी शौकीन थे। रिपोर्ट्स की माने तो मुंबई में उनका एक घर भी है, जहां वह अकेले ही रहते थे।


मुकुल के दोस्‍त विंदू दारा सिंह दीपश‍िखा नागपाल ने बताया कि एक्‍टर ने बीते कुछ साल से खुद को सब से अलग कर लिया था। वह न तो किसी से बात करते थे, नहीं अपने स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में किसी को कुछ बताते थे। ऐसा लगता है कि माता-पिता के निधन तलाक ने उन्‍हें गहरा सदमा दिया था। वह एकदम से टूट गए थे।