रोजाना पीजिए हल्दी वाला गोल्डन मिल्क, छोटी-छोटी बीमारियों से मिलेगी बड़ी राहत

भारतीय रसोई में हल्दी को केवल मसाले के रूप में नहीं देखा जाता, यह एक ऐसा तत्व है जो हमारे खानपान और स्वास्थ्य दोनों में…

1200 675 24213641 thumbnail 16x9 golden

भारतीय रसोई में हल्दी को केवल मसाले के रूप में नहीं देखा जाता, यह एक ऐसा तत्व है जो हमारे खानपान और स्वास्थ्य दोनों में अहम भूमिका निभाता है। अक्सर हम इसे सब्जियों और दालों में स्वाद व रंग के लिए मिलाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर हल्दी का सेवन सही तरीके से और नियमित रूप से किया जाए, तो यह शरीर को अंदर से मजबूत बना सकती है?

हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन नामक तत्व एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर में सूजन कम करने, इम्युनिटी बढ़ाने और रोगों से लड़ने में मदद करता है। हालांकि करक्यूमिन की मात्रा हल्दी में कम होती है और इसे शरीर आसानी से अवशोषित नहीं कर पाता, इसलिए जरूरी है कि हल्दी को इस तरह से लिया जाए जिससे उसका पूरा लाभ शरीर को मिले।

रोजाना गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीना न केवल शरीर को शुद्ध करता है बल्कि संक्रमणों से भी बचाता है। इसे सोने से पहले पीना अनिद्रा और थकान में भी राहत देता है। इसमें अदरक और शहद मिलाकर इसे और अधिक लाभकारी और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है, जिसे गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है।

हल्दी को उबले हुए गर्म पानी में मिलाकर, उसमें नींबू और शहद डालकर सुबह खाली पेट पीने से शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन होता है। वहीं, सलाद पर थोड़ा सा हल्दी छिड़कने से उसकी पौष्टिकता कई गुना बढ़ जाती है, बिना स्वाद बदले।

स्मूदी में मिलाई गई हल्दी बच्चों के लिए भी फायदेमंद होती है, क्योंकि इससे उनका शरीर सूजन और संक्रमणों से लड़ने में सक्षम बनता है। ऑमलेट और अंडा भुर्जी में भी हल्दी का इस्तेमाल इम्युनिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है।

दाल, सूप और करी जैसी रोजाना बनने वाली चीजों में हल्दी की मात्रा थोड़ा बढ़ाने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि हल्दी का अत्यधिक सेवन भी नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखना ज़रूरी है।

हल्दी को रोजमर्रा की डाइट में अलग-अलग तरीकों से शामिल करके इसके औषधीय गुणों का भरपूर लाभ उठाया जा सकता है। यह न केवल आपको रोगों से दूर रखती है, बल्कि आपके शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है।

(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।)