वीडियो में आपबीती बताकर खूब रोया युवक और फिर कर ली आत्महत्या, बोला ससुराल वालों ने वसूले 25 लाख रुपये…

शाहजहांपुर में पत्नी के आत्महत्या करने के बाद ससुराल के लोगों ने दहेज का मुकदमा दर्ज कर दिया। केस वापस लेने के नाम पर ससुराल…

शाहजहांपुर में पत्नी के आत्महत्या करने के बाद ससुराल के लोगों ने दहेज का मुकदमा दर्ज कर दिया। केस वापस लेने के नाम पर ससुराल वालों ने लाखों रुपए वसूल लिए फिर भी इच्छा खत्म नहीं हुई तो युवक को परेशान करने लगे। इस पर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। उसने फंदे से लटक कर जान दे दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मरने से पहले युवक ने फेसबुक पर एक वीडियो भी अपलोड किया जिसमें उसने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया और उन्हें ही अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।


अल्हागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगिया निवासी 28 वर्षीय सुधीर राठौर ने घर पर अकेला रहता था। 2019 में उसकी शादी हुई थी। दस फरवरी 2023 को पत्नी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। रात करीब 8:00 बजे सुधीर राठौर ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया। उसमें सुधीर ने कहा कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है।

उसकी पत्नी की मौत के बाद ससुराल वालों ने उसके खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।


सुधीर का कहना था कि केस वापस लेने और राजीनामे के नाम पर सास साले साडू आदि सभी उसे 25 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। अब भी 15 लाख रुपये मांग रहे हैं। केस के गवाह भी रुपये मांग रहे हैं।

इस वजह से वह बहुत अवसाद में है, जिसके चलते वह अपनी जान दे रहा है। उसकी मौत के जिम्मेदार उसके ससुराल वाले हैं। इतना कहकर वह रो पड़ा।


सुधीर राठौर की 3 वर्ष की बेटी शिवांशी परिवार के साथ रहती है। उसकी मौत से परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ओम प्रकाश का कहना है कि फरवरी 2023 में युवक पर दहेज का आरोप लगाया गया था जिसकी वजह से उसे जेल भी हुई थी। आत्महत्या और वीडियो के संबंध में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।