Jharkhand: युवक ने तलवार से महिला का सिर धड़ से कर दिया अलग, कूड़ा फेंकने को लेकर हुआ विवाद

झारखंड के दुमका जिले में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां मामूली से विवाद को लेकर एक…

झारखंड के दुमका जिले में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां मामूली से विवाद को लेकर एक युवक ने तलवार से महिला की हत्या कर दी और उसके पति को भी गंभीर रूप से घायल किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह घटना शाम 7:00 बजे दुमका शहर के कब्रिस्तान रोड स्थित केवटपाड़ा इलाके में हुई। पुलिस का कहना है की विमला देवी का पड़ोस में रहने वाली रागनी झा से अक्सर पानी और कूड़ा पीसीसी रोड पर फेंकने को लेकर विवाद होता रहता था।

शाम को दोनों के बीच बहस हुई। इस समय विमला देवी के पति मनोज सिंह बाइक से गली में पहुंचे और झगड़े को शांत करने लगे। तभी आरोपी फूल चंद शाह अपने पिता लाल चंद्र शाह और दो भाइयों के साथ वहां आया और तलवार निकालकर विमला देवी पर हमला कर दिया।

तलवार के एक बार में महिला का सिर गर्दन से अलग हो गया। इसके बाद आरोपी मनोज सिंह पर वार करने लगा। हाथ से बचाव करने पर वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन थोड़ी देर बाद नगर थाना दुमका में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल मनोज सिंह को फूलों झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


मृतका की बेटी ने बताया कि वह डरकर घर में छिप गई, जिससे उसकी जान बची। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।