हल्द्वानी में पानी बर्बाद करने पर लिया गया बड़ा एक्शन, काट दिया गया कनेक्शन

हल्द्वानी में बुधवार को जल संस्थान ने रामलीला मैदान के पास एक रेस्टोरेंट के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट…

हल्द्वानी में बुधवार को जल संस्थान ने रामलीला मैदान के पास एक रेस्टोरेंट के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में पानी बर्बाद किया जा रहा था जिसके बाद यह एक्शन लिया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पेयजल को सड़क पर बर्बाद करने पर बुधवार को जल संस्थान ने रेस्टोरेंट का कनेक्शन काट दिया और कड़ी कार्रवाई की।


रामलीला मैदान के नजदीक भैरव चौक पर रेस्टोरेंट की शिकायत मिलने पर यह कलेक्शन काटा गया। गर्मियों में पानी पीने का संकट लगातार गहराता जा रहा है जिसे देखते हुए प्रशासन और जल संस्थान ने यह कदम उठाया।


प्रशासन और जल संस्थान ने निर्माण कार्य ,वॉशिंग संस्थानो के संचालक पर भी रोक लगा दी है। इसके साथ ही जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं। बुधवार को जल संस्थान को शिकायत मिली कि रामलीला मैदान के नजदीक भैरव चौक पर रेस्टोरेंट संचालन द्वारा सड़क पर पेयजल बर्बाद किया जा रहा है।


मौके पर पहुंची टीम को शिकायत सही मिलने पर व्यावसायिक कनेक्शन काट दिया गया। बताया जा रहा है कि जरूरी पेयजल बर्बाद करने वालों के खिलाफ विभागीय अभियंताओं द्वारा सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।