Viral Video : जैसे ही कार से उतरी महिला उसे उठा ले गया बाघ, चिल्लाता रहा पति, देखे वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें टाइगर…

सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें टाइगर सफारी के दौरान एक महिला पर बाघ ने जानलेवा हमला कर दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला अपने पति से विवाद के बाद कार से बाहर निकलती है और तभी झाड़ियों में छिपा एक बाघ उस पर अटैक कर देता है और उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले जाता है। यह सब इतनी ज्यादा तेजी में होता है कि वहां पर मौजूद लोग भी हैरान हो जाते हैं।

जैसे ही बाघ हमला करता है महिला का पति तुरंत कार से बाहर निकलता है और मदद के लिए इधर-उधर भागता है। वह अपनी पत्नी को बचाने के लिए दौड़कर बाघ के पीछे भी जाता है अन्य कई गाड़ियां भी रुकती हैं लेकिन बाघ की फुर्ती के सामने हर कोई हार जाता है।


वीडियो में आगे क्या हुआ यह पता नहीं चला लेकिन बाघ द्वारा इस तरह से महिला को घसीटना एक बेहद डरावना मंजर था। जिससे उसकी जान बचने की संभावना बहुत कम लगती है। यह नज़ारा देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।


@FAFO_TV पर पोस्ट किए गए बाघ हमले के वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। लोग कमेंट्स में डर और सहानुभूति जाहिर कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “बहुत भयानक है, भगवान उस महिला की रक्षा करें,” तो कुछ लोगों ने सफारी नियमों के उल्लंघन पर गुस्सा जताते हुए कहा, “गाड़ी से बाहर निकलना बहुत बड़ी गलती थी.” कई यूजर्स ने जंगल सफारी के दौरान सतर्क रहने की अपील की है.