Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बीएसएफ का ऐलान सियालकोट के लूनी में आतंकी लॉन्च पैड तबाह, देखिए पाकिस्तान में खौफ पैदा करने वाला वीडियो

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए बीएसएफ ने भारत की सीमा के अंदर से ही सियालकोट में बने आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर…

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए बीएसएफ ने भारत की सीमा के अंदर से ही सियालकोट में बने आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बीएसएफ की ओर से वीडियो भी सामने आया है जिसमें पाकिस्तान के सियालकोट के लूनी में बने आतंकियों के ठिकाने को तबाह होते हुए देखा जा सकता है।


इस हमले की खास बात ये है कि बीएसएफ ने अखनूर में बैठे-बैठे ही सियालकोट के आतंकी लॉन्ट पैड को तबाह किया है। अखनूर क्षेत्र के सामने, पाकिस्तान के सियालकोट जिले के लूनी में आतंकवादी लॉन्च पैड को बीएसएफ ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया।


पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया।

इसके बाद कई ठिकाने नष्ट भी किए गए और दोनों देशों की भी तनाव काफी बढ़ गया पाकिस्तान ने लगातार दूसरी रात जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थान पर ड्रोन हमले किए और रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दुश्मन द्वारा हवाई अड्डों और एयरबेस सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर किए गए हमलों को विफल कर दिया गया।


पाकिस्तान द्वारा यह ताजा हमला ऐसे समय में हुआ जब एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तानी सेना द्वारा ड्रोन और मिसाइल के जरिए भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के प्रयासों को विफल कर दिया था।