शादी के चंद घंटो पहले दुल्हन को आया हार्ट अटैक और फिर हुई मौत, मातम में बदल गई खुशियां

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में शादी से कुछ घंटे पहले ही दुल्हन की मौत हो गई। बताया जा रहा है…

n6630274421746428226180e7f3a78f96c64b6b7e1c245932a9901be0e56a5e5d037e97be2e5c2c288a4986

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में शादी से कुछ घंटे पहले ही दुल्हन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार को उसकी बारात मुरादाबाद से आनी थी लेकिन रविवार को ही अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई और कुछ पलों में ही उसकी सांसे थम गई। दुल्हन की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।


इस घटना से शादी की खुशियां माता में बदल गई। इस बारे में लड़के पक्ष को भी सूचना दी गई तो वहां भी मातम पसर गया। नूरपुर पिनौनी निवासी दिनेश पाल सिंह की 20 वर्षीय बेटी दीक्षा की शादी मुरादाबाद में तय हुई थी।

सोमवार को उसकी बरात गांव में ही आनी थी। इसको लेकर तैयारियां भी चल रही थी। परिवार के सदस्य डांस करके रात 12:00 बजे सोने गए।


परिजनों ने बताया कि रात को 1:30 बजे दीक्षा के पेट में दर्द उठा और वह टॉयलेट गई। इसके बाद उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई। घर वालों ने बताया कि टॉयलेट में ही उसकी सांस बहुत तेज चलने लगी। लड़की की मां सरोज ने उसे संभाला, तब तक उसकी गर्दन अकड़ गई थी। आनन फानन गांव के ही चिकित्सक को बुलाया, तब तक दीक्षा की सांस थम गईं।


दुल्हन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
दिनेश पाल सिंह के चार बेटों में से दीक्षा इकलौती बेटी थी। वह इस्लामनगर में एक डिग्री कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही थी। परिवार वालों के मुताबिक उसे दिल की बीमारी थी। दिल्ली से उसका उपचार चल रहा था। आशंका है कि हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत हुई है।


दीक्षा ने अपनी हल्दी में खूब फोटोस भी खिंचवाई थी। इसको परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था। इसी तरह मेहंदी में भी उसने दुल्हन की तरह फोटो शूट करवाया था। शादी से पहले दुल्हन की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।