केदार नाथ में अब टोकन से प्रति घंटे 1400 श्रद्धालु कर पाएंगे दर्शन, सिर्फ 15 मिनट पहले लगना होगा लाइन में

इस बार केदारनाथ में श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए घंटो इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन, पुलिस और पर्यटन विभाग ने भीड़ को संभालने के…

n66248218217460741168434f4d1a4364eb177cc479a010ba137ee66958a52829cf1cb96557425165f16f25

इस बार केदारनाथ में श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए घंटो इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन, पुलिस और पर्यटन विभाग ने भीड़ को संभालने के लिए एक टोकन व्यवस्था बनाई है जिससे प्रति घंटे 1400 श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर पाएंगे।


मौसम और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए यह संख्या घटाई और बढाई भी जा सकती है। कपाट खुलने के साथ ही यह टोकन वितरण भी किया जा रहे हैं। इसके लिए 10 काउंटर भी बनाएं गए हैं ।


बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार न लगे और भक्तों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़े, इसके लिए इस बार पहले दिन से ही टोकन व्यवस्था लागू की जाएगी।

प्रशासन और पुलिस ने पर्यटन विभाग को टोकन व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है।
संगम पर 10 काउंटर लगाए जाएंगे, जहां यात्रियों को प्रति घंटे के हिसाब से टोकन मिलेगा अलग-अलग श्रेणी के टोकन नंबर स्क्रीन पर जारी किए जाएंगे।

टोकन लेने के बाद उन्हें स्टॉल के हिसाब से 15 मिनट पहले लाइन में लगा होगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को लंबी और घंटा लाइन में लगने से छुटकारा मिलेगा


जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि केदारनाथ में भीड़ प्रबंधन के लिए प्रति घंटा 1400 टोकन वितरण कर यात्रियों को दर्शन कराए जाएंगे। वहीं भीड़ प्रबंधन के लिए संगम से ही पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे।