Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Breaking news – भारत ने पाकिस्तान के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस

अल्मोड़ा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केन्द्र सरकार ने पाकिस्तान पर एक और पाबंदी लगा दी है। दरअसल भारत ने…

अल्मोड़ा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केन्द्र सरकार ने पाकिस्तान पर एक और पाबंदी लगा दी है। दरअसल भारत ने पाकिस्तान के हवाई जहाजों, वायुयानों लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के अनुसार पहले चरण में 30 अप्रैल से 23 मई 2025 तक के लिए एयरस्पेस बंद किया गया है। इस दौरान पाकिस्तान के रजिस्टर्ड, ऑपरेटेड या अन्य विमानों समेत पाकिस्तानी मिलिट्री एयरक्राफ्ट को भारतीय क्षेत्र से होकर गुजरने की इजाजत नहीं होगी।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद पाकिस्तानी को बड़ा आर्थिक नुकसान होगा। एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद उसकी विमानों को लंबी दूरी तय करके चीन, म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया और श्रीलंका आदि देशों में जाना पड़ेगा।