उत्तराखंड के रुद्रपुर में दुकान को लेकर खूनी झड़प, पिता-पुत्र की मौके पर मौत

रुद्रपुर। गल्ला मंडी क्षेत्र में दुकान के विवाद को लेकर देर रात खूनी संघर्ष हो गया। ईश्वर कॉलोनी के निवासी गुरमेज सिंह और उनके बेटे…

रुद्रपुर। गल्ला मंडी क्षेत्र में दुकान के विवाद को लेकर देर रात खूनी संघर्ष हो गया। ईश्वर कॉलोनी के निवासी गुरमेज सिंह और उनके बेटे मनदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब ढाई बजे की है।

जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पिता और भाई के साथ दुकान पर पहुंचे थे। उन्हें सूचना मिली थी कि अवधेश सलूजा और दिनेश सलूजा, जो मॉडल कॉलोनी के रहने वाले हैं, कुछ लोगों के साथ मिलकर उनकी दुकान लुधियान एग्रो ट्रेडर्स में तोड़फोड़ कर रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जब तीनों ने वहां पहुंचकर विरोध किया तो आरोपियों ने पहले धमकाया और फिर फायरिंग कर दी। गोली लगने से गुरमेज सिंह और मनदीप सिंह मौके पर ही दम तोड़ बैठे।

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरी वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। डीवीआर से फुटेज निकालकर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।