Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

पेट्रोल पंपों में चोरों ने फिल्मी स्टाइल में चोरी की घटना को दिया अंजाम, नगदी लूटकर हुए फरार

उधम सिंह नगर के किच्छा और खटीमा में पेट्रोल पंपों पर चोरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।…

उधम सिंह नगर के किच्छा और खटीमा में पेट्रोल पंपों पर चोरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। किच्छा में बाइक पर सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों से करीब 70 से 80 हजार रुपये लूट लिए, जबकि खटीमा में भी कुछ बदमाशों ने सेल्समैन से 47 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर लिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

किच्छा में हुई घटना में छह बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर तैनात दो कर्मचारियों को तमंचे के बल पर लूट लिया। यह घटना 26 अप्रैल की रात को हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर बसंत गार्डन के पास हुई। बदमाशों ने कर्मचारियों उबैश और अनिल को धमकाकर पैसे लूटे और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं, खटीमा में भी 25 अप्रैल की रात ऐसा ही एक और इसी मामला सामने आया। जहां पर झनकट इलाके के गुरु नानक पेट्रोल पंप पर छह बदमाशों ने सेल्समैन से 47 हजार रुपये लूटे। पंप मालिक बलविंदर सिंह ने बताया कि बदमाशों ने महज 42 सेकंड में लूट की वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए। पुलिस की टीम बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है।

दोनों घटनाओं ने स्थानीय लोगों को डरा दिया है, और पुलिस इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।