Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

प्रदेश की सरकार के खिलाफ कांग्रेस मुखर,गुरूड़ाबांज तहसील में किया प्रदर्शन कहा विकास का पहिया हो चुका है जाम

अल्मोड़ा। अखि​रकार कांग्रेस इन दिनों सरकार के खिलाफ मुखर हो ही चुकी है। शुक्रवार को भनोली तहसील के गुरूड़ाबांज मुख्यालय में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार…

con bhano

अल्मोड़ा। अखि​रकार कांग्रेस इन दिनों सरकार के खिलाफ मुखर हो ही चुकी है। शुक्रवार को भनोली तहसील के गुरूड़ाबांज मुख्यालय में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं विकास कार्यो का पहिया
जाम करने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार पर विधानसभा जागेश्वर में स्वास्थ्य ,शिक्षा,पेयजल सड़क सहित विकास कार्यो पर अनदेखी
करने का आरोप लगाया ।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यहां देखें वीडियो

वक्ताओं क्षेत्र की समस्याओ त्वरित समाधान करने की मांग की और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने जहां पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि को लेकर सरकार को घेरा वहीं जागेश्वर में मुशी हरिप्रसाद टम्टा हस्तशिल्प संस्थान का काम रोकने, क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़कों का कार्य रोकने, पेयजल की विकराल स्थिति ​की अनदेखी करने सहित विकास कार्यों को रोकने का आरोप लगाया। विधायक व पूर्व स्पीकर की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त जोश दिखा। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे सहित कई कांग्रेसी प्रदर्शन में शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने पंचायती राज कानून में संशोधन के नाम पर अव्यवहारिक निर्णय थोपने का आरोप लगाया और जनमुद्दों की अनदेखी होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,ब्लॉक अध्यक्ष पूरन बिष्ट, लमगड़ा के अध्यक्ष दीवान सतवाल, हरिमोहन भट्ट, बीडीसी सदस्य राजेन्द्र बिष्ट,वरिष्ठ नेता दीवान सिंह भैसोड़ा,डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, शेखर पांडे, रमेश कांडपाल, बसंत भट्ट,दिनेश भट्ट,नवीन भट्ट,पार्वती देवी, दिनेश जोशी, बसंत जोशी सहित कई दर्जनों कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे।

gyapan con bh