सरकारी टीचर ने बच्चों को किया गुमराह, कहा पहलगाम हमले में मारे गए हैं 17 मुस्लिम, विरोध करने पर कहा ज्यादा देशभक्त ना बने

एक शिक्षक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की गलत सूचना दी। उसने एक लिस्ट तैयार की और उसमें मरने वाले…

एक शिक्षक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की गलत सूचना दी। उसने एक लिस्ट तैयार की और उसमें मरने वाले लोगों में 17 मुस्लिम दर्शाए गए थे। दूसरे शिक्षक द्वारा इसे मना करने पर और सही सूची डालने पर शिक्षक ने उसे फोन पर कहा ज्यादा देशभक्त बनने की जरूरत नहीं है और धमकाया भी।


शिक्षक ने इसकी शिकायत बीएसए से की बीसीए में इस मामले में जांच बता की । प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर अलीमुद्दीन में कपिल जैन सहायक अध्यापक है। उन्होंने बीएसए कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में कहा कि प्राथमिक विद्यालय साहनपुर द्वितीय में तैनात शिक्षक मुदस्सिर नजर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ नाम के वाट्सएप ग्रुप का एडमिन है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उसने 24 अप्रैल को व्हाट्सएप ग्रुप पर पहलगाम में मारे गए लोगों की गलत सूची डाली और उसमें 17 मुस्लिम लोगों को दर्शाया।


उन्होंने और बाकी शिक्षकों ने मुदस्सिर को टोका और गलत सूची डालने के लिए मना किया। इस पर उसने कहा कि ज्यादा देशभक्त बनने की कोशिश ना करें। उन्होंने मुदस्सर की इस बात पर आपत्ति जताई तो उसने कहा कि वह ऐसे ही बात करेगा।


कहा कि वह धमकी नहीं देता सीधा करके दिखाता है। शिक्षक ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत देने के समय अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। बीएसए योगेंद्र कुमार ने मामले की जांच एबीएसए चरण सिंह को सौंपी
है।