Almora news:: पुलिस कर्मी का शव मिला

अल्मोड़ा:: कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्र के लिंक रोड थपलिया नियर होंडा शोरुम के पास एक शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त हेड कांस्टेबल अनिल रावत…

अल्मोड़ा:: कोतवाली अल्मोड़ा क्षेत्र के लिंक रोड थपलिया नियर होंडा शोरुम के पास एक शव बरामद हुआ है।


शव की शिनाख्त हेड कांस्टेबल अनिल रावत उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र स्व0 कल्याण सिंह रावत निवासी -ग्राम मेहनार बुंगा,बागेश्वर के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार मृतक 2007 बैंच का भर्ती है। वह 23 अप्रैल को जनपद उधमसिंह नगर से स्थानान्तरण पर अल्मोड़ा आया था।
उपरोक्त के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखा गया,मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।


एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।