बौखलाए पाकिस्तान ने बीती रात एलओसी पर कर दी फिर से फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है। उसकी ओर से बीती रात एक बार फिर से कश्मीर में नियंत्रण…

n661817865174563973097329e77ebc9649b1fcafd5dec77087f564dd489d9f1e623ec349cf910b06a66ffa

पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है। उसकी ओर से बीती रात एक बार फिर से कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया।


लेकिन भारत ने भी फिर इसका मुंह तोड़ जवाब दिया। भारतीय सेवा के मुताबिक 25- 26 अप्रैल 2025 की रात कश्मीर नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान सेना चौकियो की ओर से बिना किसी उकसावे के गोलाबारी की गई।


भारतीय सैनिकों ने छोटे हथियारों से उचित जवाब दिया। इसमें किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इससे एक दिन पहले भी नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तान सुना की ओर से फायरिंग की गई थी।

गोलाबारी छोटे हथियारों के जरिए की गई। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेवा ने रात को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तान सेना की गोलाबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया है ।


पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान काफी डर गया ह। वह भारत की जवाबी कार्रवाई से भी डरा हुआ है। इसी बीच पड़ोसी मुल्क की ओर से फायरिंग की गई। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम सीमा पर है। इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष मारे गए।


इससे पहले पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए थे। इसमें 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया था। इसके साथ ही एकीकृत चेक पोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया था।


इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति देने पर रोक लगा दी गई थी। भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया था।