Pahalgam Terror Attack: जानिए अगर भारत-पाकिस्तान के साथ खत्म कर देगा अपने रिश्ते तो कौन-कौन सी चीज हो जाएगी महंगी,यह है पूरी लिस्ट

सरकार ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए हैं, जिसमें भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को भी रद्द कर…

सरकार ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए हैं, जिसमें भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को भी रद्द कर दिया है। इसके साथ ही भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए सार्क वीजा को भी पूरी तरह से रद्द कर दिया है।


वहीं सरकार जिन पाकिस्तानी नागरिकों के पास SVES वीजा है और वे अभी भारत में हैं, उन्हें 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान का ऑफिशियल एक्स अकाउंट बैन कर दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पूरी तरह से खत्म हो रहे हैं। सरकार के सभी बड़े फैसलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले व्यापार पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार भी बड़े स्तर पर होता है। ऐसे में पाकिस्तान के साथ रिश्ते खत्म होने पर भारत में कई चीज महंगी हो जाएगी।


भारत बड़ी मात्रा में पाकिस्तान से ड्राई फ्रूट्स खरीदना है और यह भारतीय बाजार में पसंद भी किए जाते हैं। ऐसे में पाकिस्तान के साथ व्यापार में बदलाव आने से भारत में ड्राई फ्रूट्स की कीमत में बदलाव हो जाएगा जिसके चलते ड्राई फ्रूट्स महंगे हो जाएंगे।


इसके अलावा पाकिस्तान से भारत बड़ी संख्या में सेंधा नमक भी खरीदता है। भारत में सेंधा नमक पूरी तरह से पाकिस्तान से आता है क्योंकि पाकिस्तान दुनिया के उन देशों में से एक है जहां सेंधा नमक सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसके कारण भारत में सेंधा नमक सबसे ज्यादा महंगा हो सकता है।


भारत में चश्मा में इस्तेमाल होने वाले ऑप्टिकल लेंस भी पाकिस्तान से ही खरीदे जाते हैं। यहां बनने वाले ऑप्टिकल्स की भारतीय बाजारों में मांग हमेशा ज्यादा ही रहती है।

अब सरकार के बड़े फैसलों के बाद पाकिस्तान से रिश्ते खत्म होने के बाद भारत में ऑप्टिकल लेंस भी महंगे हो जाएंगे।


इसके साथ ही पाकिस्तान से भारत फल, सीमेंट, मुल्तानी मिट्टी, कॉटन, स्टील और चमड़े का सामान भी इंपोर्ट करता है। पाकिस्तान से भारत में बड़ी मात्रा में सभी प्रोडक्ट्स आते हैं लेकिन अब भारत और पाकिस्तान की बीच होने वाले व्यापार में बदलाव आ सकते हैं। जिसके कारण यह सभी चीजें भी महंगी हो सकती हैं।